दीवानी न्यायालय मंे 29 व 30 को होगी नीलामीः अपर जिला जज
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/29-30.html
जौनपुर। जनपद न्यायाधीश नन्द लाल के आदेश एवं अनुमोदन के अनुपालन में जजशिप में उपयोग हेतु एक उच्च गुणवत्ता के फोटोकापियर मशीन एवं इसके संचालन हेतु आवश्यक उपकरणों यथा स्टेबलाइजर आदि के क्रय हेतु पंजीकृत फर्मों से 29 अगस्त को अपरान्ह साढ़े 4 बजे तक मुहरबन्द निविदा/कोटेशन आमंत्रित किये जाते हैं। प्राप्त निविदा/कोटेशन 30 अगस्त को अपरान्ह 2 बजे अध्यक्ष क्रय समिति/अपर जिला जज कोर्ट नं. 4 के समक्ष खोले जायेंगे। इसी क्रम में अभिलेखागार में पत्रावलियों के विनष्टीकरण के परिणामस्वरूप संकलित रद्दी कागजों की नीलामी हेतु अनुज्ञा प्राप्त फर्मों से 30 अगस्त को अपरान्ह 2 बजे तक निविदा/कोटेशन आमंत्रित किये जाते हैं। प्राप्त निविदा/कोटेशन उसी दिन सायं 4 बजे अध्यक्ष रद्दी कागज नीलामी समिति के समक्ष खोले जायेंगे। इस आशय की जानकारी अध्यक्ष क्रय समिति/अपर जिला जज ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

