aajtaktimes

भजन संध्या का हुआ आयोजन, लोग हुये भाव-विभोर

मोहम्मद सोहराब
जौनपुर। श्री राधे राधे संग समिति शाहगंज के तत्वावधान में भजन संध्या का आयोजन हुआ। इस मौके पर राजेश चौबे सहित उनके सहयोगियों द्वारा एक से बढ़कर एक झांकियों की प्रस्तुति दी गयी। इसके पहले झांकी की संख्या नगर के ही बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गयी जिसे लोगों ने खूब सराहा। भजन संध्या में संजय मोदनवाल हनुमान बने तो रवि अग्रहरि ने कृष्ण की भूमिका निभायी। वहीं राधा सहित अन्य की भूमिका नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा निभायी गयी। सारे कलाकार स्थानीय नगर के पश्चिमी कौड़िया मोहल्ले के निवासी हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में रोशन अग्रहरि, अनुभव जायसवाल, राहुल, शिवम्, राम अवतार, संजू मोदनवाल, बाबा, चेतन मोदनवाल, विनोद मोदनवाल, अमित शर्मा, संदीप मोदनवाल, चन्दन अग्रहरि आदि का योगदान सराहनीय रहा। अन्त में कार्यक्रम संयोजक रंजीत अग्रहरि ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related

UP 9197894342021469653

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item