aajtaktimes

श्री सर्वेश्वरी समूह ने आयोजित की ‘संग दोष से बचें’ पर व्याख्यान प्रतियोगिता

जौनपुर। श्री सर्वेश्वरी समूह द्वारा शनिवार को जनककुमारी इण्टर कालेज में पू. अधोरेश्वर वाणी ‘संग दोष से बचें’ पर व्याख्यान प्रतियोगिता आयोजित की गयी जिसकी अध्यक्षता अरविन्द सिंह उपाध्यक्ष शाखा जौनपुर ने किया। सर्वप्रथम परमपूज्य अधोरेश्वर एवं मां गुरू के चित्र पर पूर्व प्राचार्य डा. अरूण सिंह ने माल्यार्पण किया। तत्पश्चात् गिरीश चन्द्र सिंह ने मंगला चरण किया जिसके बाद शाखा मंत्री ओम प्रकाश सिंह ने समूह का परिचय कराते हुये प्रतियोगिता पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में शिवचन्द्र प्रजापति प्रथम, मानषी मिश्रा द्वितीय व सत्यम् पाण्डेय तृतीय रहे और जूनियर वर्ग में श्रेया श्रीवास्तव प्रथम, सत्यम् पाण्डेय द्वितीय व विकास सिंह तृतीय रहे। प्रत्येक वर्ग के 5-5 छात्रों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। सभी सफल छात्रों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर निर्णायक मण्डल के सदस्य डा. अम्बिकेश्वर सिंह पूर्व रीडर मनोविज्ञान, राम जियावन सिंह पूर्व हिन्दी विभाग टीडी इण्टर कालेज एवं ओम प्रकाश सिंह पूर्व प्रवक्ता बयालसी इण्टर कालेज के अलावा समरजीत सिंह, प्रेम नारायण सिंह, राना प्रताप सिंह, अजीत, करन, रम्भ प्रताप, सिद्धार्थ सिंह, आयुष सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अश्वनी सिंह ने किया। अन्त में डा. जंग बहादुर सिंह प्रधानाचार्य जनककुमारी ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related

UP 2253746783022707032

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item