aajtaktimes

पत्नी के हत्यारों व लूटेरों के खिलाफ कार्यवाही की शिकायत

जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के हौज खास निवासी रतन सिंह परमार ने आरक्षी अधीक्षक से लिखित रूप से शिकायत करते हुये न्याय की गुहार लगायी है। पीड़ित के अनुसार 29 सितम्बर 2014 की रात उसके पत्नी की हत्या करके की गयी लूट की शिकायत के बाद भी आज तक मौके पर पुलिस नहीं गयी। इतना ही नहीं, दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही भी नहीं की गयी। बार-बार लिखित एवं मौखिक शिकायत करने के बावजूद भी पुलिसिया कार्यवाही शून्य है जिसको लेकर पीड़ित न्याय पाने को लेकर दर-दर भटक रहा है। इसी बीच कुछ लोगों द्वारा धमकी दी जा रही है। जानमाल एवं न्याय की गुहार को लेकर पीड़ित ने आरक्षी अधीक्षक से मिलकर लिखित रूप से शिकायत किया है।

Related

UP 4615312483872699394

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item