अभाविप ने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर फूंका पुतला
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_127.html
जौनपुर। केराकत कस्बे में स्थित मदरसे में बीते 15 अगस्त के दिन देश विरोधी नारे लगाने एवं उसका विरोध करने वाले देशप्रेमियों को जेल में डालने के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बुधवार को जबर्दस्त प्रदर्शन किया। जिला संयोजक विकास ओझा एवं टीडीपीजी कालेज के संयोजक विशाल सिंह के संयुक्त नेतृत्व में एकत्रित परिषद के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जिला व पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद का नारा लगाते हुये प्रतीक स्वरूप पुतला दहन भी किया। साथ ही मदरसे के संचालक डा. बहादुर अली सहित वहां के शिक्षकों व छात्रों के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुये कार्यकर्ताओं ने देशहित में इस कुकृत्य का विरोध करने वालों को जेल से रिहा करने की मांग किया। इसी क्रम में वक्ताओं ने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच निष्पक्ष जांच समिति से कराकर ऐसे शैक्षणिक संस्थान पर प्रतिबंध लगाकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जानी चाहिये। इस अवसर पर मानस द्विवेदी, अतुल पाण्डेय, शिवम्, सुजीत सिंह, गौरव मोटीवेट, ओम पाण्डेय, संदीप मिश्रा, सूरज, आशीष पाल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

