aajtaktimes

हाकी प्रतियोगिता का आयोजन 29 अगस्त को

जौनपुर। जिला क्रीड़ा अधिकारी देवी प्रसाद ने बताया कि जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में 29 अगस्त को स्व. मेजर ध्यानचन्द विश्वविख्यात हाकी खिलाड़ी के जन्म दिवस पर खेल पर्व के रूप में 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालकों को जिलास्तरीय जौनपुर हाकी प्रतियोगिता का आयोजन प्रातः 10 बजे से इन्दिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर के प्रागंण में किया जायेगा। उक्त प्रतियोगिता में वही खिलाड़ी भाग ले सकते हैं जो अपने स्कूल/कालेज के प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित आयु प्रमाण पत्र स्कूल/कालेज के पैड पर लिखवाकर साथ लाना आवश्यक होगा। प्रतियोगिता में प्रविष्टि निःशुल्क है तथा प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु खिलाड़ियों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। विजेता एवं उप विजेता टीमों को विभाग द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा। अधिक जानकारी हेतु कार्यालय से सम्पर्क किया जाय।

Related

UP 9053660064311938999

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item