aajtaktimes

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के आवेदन आमंत्रित

जौनपुर। एचपी सिंह उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र ने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम वर्ष 2016-17 के अन्तर्गत इच्छुक अभ्यार्थियों से आगामी 5 सितम्बर तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं। इस योजना के अन्तर्गत इच्छुक अभ्यर्थी से 4 सितम्बर तक आवेदन पत्र पीएमईजीपी ई पोर्टल वेबसाइट पर आनलाइन कराकर नेट द्वारा प्राप्त आवेदन पत्र के साथ समस्त कागजात दो प्रतियों में आगामी 5 सितम्बर तक जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र में जमा कर दें। आवेदनकर्ताओं का साक्षात्कार 8 सितम्बर को पूर्वान्ह 11 बजे जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र जौनपुर में किया जायेगा।

Related

UP 111945550932484561

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item