aajtaktimes

जौनपुर। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया कि पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के माध्यम से संचालित पिछड़ा वर्ग के गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले शिक्षित बेरोजगारों को ‘ओ‘ लेवल का कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजनान्तर्गत वर्ष 2016-17 में प्रशिक्षण दिलाया जाना है। इसके लिये आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं। प्रशिक्षण हेतु इण्टरमीडिएट न्यूनतम शैक्षिक अर्हता आवश्यक है। आवेदक की अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिये व आवेदक बेरोजगार हों एवं किसी शिक्षण संस्था से छात्रवृृत्ति न लेता हो। ‘ओ‘ लेवल कम्प्यूटर प्रशिक्षण की अवधि 1 वर्ष होगी। इस योजनान्तर्गत भारत सरकार की अधिकृत संस्था ड्वैक से मान्यताप्राप्त कार्यरत संस्थाओं द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा। निर्धारित प्रारूप पर प्राप्त आवेदन पत्रों के आधार पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा ‘प्रथम आगत प्रथम पावक‘ के सिद्धान्त के आधार पर चयन कर प्रशिक्षण देने वाली संस्था को भेजा जायेगा। प्रशिक्षण के उपरान्त तत्सम्बन्धी प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र ड्वैक द्वारा निर्गत किया जायेगा। पूर्व में ‘ओ‘ लेवल कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु ग्रामीण क्षेत्र में वार्षिक आय 19884 रूपये व शहरी क्षेत्र में 25546 रूपये निर्धारित थी जिसके आधार पर 31 अगस्त तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये थे परन्तु शासन द्वारा आवेदक के अभिभावक की वार्षिक आय 1 रूपये लाख निर्धारित कर दी गयी है। इच्छुक पात्र आवेदक जिनकी वार्षिक आय (ग्रामीण/शहरी क्षेत्र में) 1 रूपये लाख से अधिक न हो। निर्धारित प्रारूप पर आवेदन पत्र दो प्रतियों में प्रमाणित जाति, आय एवं शैक्षिक प्रमाण पत्रों के साथ 30 सितम्बर तक जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के कार्यालय विकास भवन के प्रथम तल में जमा कर सकते हैं।

Related

UP 4915265965389482378

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item