aajtaktimes

एसपी ने पुलिस टीम को किया सम्मानित

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। बीते छः दिन पूर्व थाना दरियाबाद के ग्राम खरचा मजरे अलिया बाद
में हुए पप्पू हत्याकाण्ड का आज पुलिस ने खुलासा किया। स्थानीय पुलिस
लाइन के सभाकक्ष में पुलिस अधीक्षक राजू बाबू सिंह ने प्रेस वार्ता के
दौरान घटना का अनावरण किया। एसपी श्री सिंह ने बताया कि बीती 18 अगस्त को
थाना दरियाबाद के ग्राम खरचा मजरे अलियाबाद निवासी साधुराम की पत्नी राघव
देवी ने अपने पुत्र पप्पू रावत का शव इरम कानवेन्ट स्कूल में मिलने की
सूचना पुलिस को दी थी। साथ ही थाना क्षेत्र के ग्राम गुलचप्पाकला निवासी
सुरेश यादव व रामदेव पासी पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने धारा
302/504/201 के तहत सुरेश व रामदेव पर मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस
अधीक्षक के आदेश पर उक्त दोनो आरोपियों को त्वरित रुप से गिरफ्तार कर सीओ
रामसनेहीघाट व क्राइमब्रांच, थाना दरियाबाद पुलिस को अभियोग की विवेचना
में लगाया गया। घटना का खुलासा में यह पाया गया कि अभियुक्तों की नामजदगी
गलत है तथा सही अभियुक्त पहुंच से बाहर है। बुधवार की सुबह 6ः30 बजे
ग्राम अलियाबाद रोड से ग्राम खरचा निवासी रामलाल उर्फ ललई पुत्र
रामअभिलाष को गिरफ्तार किया। पकड़े गये अभियुक्तो ने पूछताछ में बताया कि
रामलाल उर्फ ललई अपने घर से अलियाबाद चौराहे पर स्थित शराब के ठेके पर
गया और वहीं पर शराब पिया उसके बाद इरम कानवेन्ट स्कूल के पास अपने चाचा
रामजस के खेत गया। जहां पर पप्पू टहलते हुए आ गया जो वहीं पर गाय चरा रहा
था। रामलाल उर्फ ललई ने पप्पू के साथ गलत काम करने की नियत से स्कूल
दिखाने के बहाने से पप्पू को स्कूल की बाउण्ड्री के अन्दर कूदा दिया उसके
बाद स्वयं भी कूद गया। रामलाल उर्फ ललई ने पप्पू के साथ गलत काम करना
चाहा तो पप्पू चिल्लाने लगा तभी उसका नाक और मुंह दबा दिया जिससे उसकी
मृत्यु हो गयी। रामलाल उर्फ ललई स्कूल की बाउण्ड्री को फांद कर भाग गया।
वहीं पुलिस अधीक्षक ने इस घटना का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम के थाना
दरियाबाद प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, निरीक्षक सुनील कुमार मिश्र,
आरक्षी अली अहमद, आरक्षी रामू यादव, आरक्षी रामपाल को उत्साह वर्धन हेतु
पांच हजार रुपये नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत किया।

Related

UP 7940232997597532066

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item