स्कूली छात्राओं ने धूमधाम से मनाया जन्माष्टमी का पर्व
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_873.html
बाराबंकी। राम सेवक यादव स्मारक इण्टर कालेज में जन्माष्टमी का पर्व
हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की लोकरंजक छवि
की मनमोहक झॉकी प्रस्तुत की गयी। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय
प्रबन्धक डा. विकास यादव ने भगवान श्री कृष्ण के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन
करके किया। प्राइमरी वर्ग के नन्हे-मुन्ने छात्र, छात्राओं ने राधा-कृष्ण
की वेश-भूषा धारण कर विद्यालय परिसर को वृन्दावन के रूप में परिवर्तित कर
दिया। बाल कृष्ण एंव राधा की छवि देखने का सुअवसर इन छात्र, छात्राओ के
माध्यम से मिला। छात्र, छात्राओं ने विविध रंगा-रंग कार्यक्रम प्रस्तुत
करके सबका मन मोह लिया। श्री कृष्ण की नाग लीला पर आधारित ‘देखो कालिया
के सिर पे नचत कन्हैया‘ गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर कृष्णा लीला को साकार
कर दिया। ‘होली आयी रे कन्हाई रंग छलके‘ गीत द्वारा ब्रज की होली के
अद्भुत दर्शन हुए। इस अवसर पर शालिनी यादव, डा. जगन्नाथ वर्मा, अशोक
सिंह, होरी लाल गुप्ता, पीसी त्रिवेद्वी, केबी सिंह, वीना जायसवाल, सविता
गुप्ता, रितू शर्मा, कृष्णा मिश्रा, अन्नपूर्णा गुप्ता, सपना श्रीवास्तव,
सुमन श्रीवास्तव, मीनू, अनुपमा, सविता वर्मा, मीनाक्षी, हेमलता, पूनम
वर्मा, सहित अभिभावकगण एवं छात्र, छात्राएं उपस्थित थे।

