बच्चों को जिलाध्यक्ष ने बांटी ड्रेस
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_826.html
बाराबंकी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम
किया है, बेसिक शिक्षा मौलिक अधिकार है, बच्चे पढ़े आगे बढ़े। बच्चों का ही
रहा है सर्वागींण शिक्षा को लेकर बहुयामी विकास। उक्त बात विधानसभा
क्षेत्र जैदपुर के विकास खण्ड सिद्धौर की ग्राम पंचायत भिठौरा लखन में
स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालयों में संयुक्त रूप से छात्रों को डेªस
वितरित करते हुये जिलाध्यक्ष डा. कुलदीप सिंह ने जिला पंचायत सदस्य इं0
कृष्ण कुमार रावत की उपस्थित में बच्चों व अभिभावकों की एक सभा में
सम्बोधित करते हुये कहा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमारी सरकार के सामने अन्य
दल नतमस्तक है, भाजपा, बसपा, काग्रेस के पास बताने को कुछ नहीं है।
इन्होनें जनता को ठगा है, हमने जनता के समक्ष 2012 के चुनाव घोषणा पत्र
में किये गये सभी वादों को एक के बाद एक पूरी तरह से वादे निभाऐं है।
हमने इन बच्चों के सेहत के लिये दूध व मौसमी फल भी दे रहे है। जिससे
बच्चों में काफी खुषी है, अभिभावक भी खुश है कि शिक्षा के साथ-साथ
स्वस्थ्य दिलो-दिमाग मास्तिष्क का भी इन दूध-फलों के माध्यम से तेज कर
रहे, कहते है स्वस्थ्य मस्तिष्क से ही अच्छी शिक्षा मिलती है। इस अवसर पर
पवन वर्मा, प्रीतम सिंह वर्मा,आशीष आर्यन, माता प्रसाद व मो. आरिफ सहित
छात्र, छात्रायें अभिभावक मौजूद रहे।

