सदर विधायक ने राजाराम राठौर को दिया मनोनयन पत्र
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_345.html
बाराबंकी। समाजवादी पार्टी के साथ बहुत तेजी से लोग जुड़ रहे है। सभी का
मान-सम्मान सपा में निहित हैं। समाजवादी सरकार ने पूरे उत्तर प्रदेश में
बिना भेद-भाव के काम किया है। उक्त विचार सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ
सुरेश यादव ने सदर विधान सभा के सचिव पद पर राजा राम राठौर को मनोनयन
पत्र देने के उपरान्त व्यक्त किये। श्री यादव ने आगे कहा कि समाजवादी
सरकार ने पूरे उत्तर प्रदेश में इतना विकास किया है लोग उससे प्रभावित
होकर समाजवादी पार्टी से बहुत तेजी के साथ जुड़ रहे है। युवा एवं ऊर्जावान
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश प्रगति की ओर जा
रहा है। सभी धर्मों एवं जातियों के लोग समाजवादी सरकार में बहुत तेजी के
साथ उन्नति कर रहे है। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से कामता प्रसाद यादव, मो.
रिजवान संजय, बाबुल मिश्रा, प्रहलाद यादव, सरोज मौर्या प्रधान, नन्हेलाल
यादव प्रधान, संजय मिश्रा, प्रदीप यादव, तुषार सिंह, विजय वर्मा, समेत
आदि लोग मौजूद थे।

