नौजावन ही देश को आगे बढ़ाने का काम करेंगे: राकेश
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_952.html
बाराबंकी। देश को तरक्की के रास्ते पर आगे ले जाने के लिए नौजवानों को
बड़े सपने देखने होंगे। यदि नौजवान एकजुट हो जाये तो कोई भी सपना पूरा
किया जा सकता है। प्रदेश के पूर्व कारागार मंत्री राकेश वर्मा ने रामनगर
विधानसभा क्षेत्र के पूरे भगई मे सपा जिलासचिव श्याम प्रकाश द्विवेदी की
अध्यक्षता एवं संतोष यादव के संचालन में आयोजित बूथ स्तरीय सपा
कार्यकर्ता बैठक में बोलते हुए कही। उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी ने
सदैव नौजवानो का सम्मान करते हुए आगे बढ़ाने का काम किया है क्योकि नौजवान
समाजवादी होते है। श्री वर्मा ने कहा कि वे सम्पन्नता के झगड़े में
सिन्द्धात की राजनीति से दूर न हो। सिद्धान्त की राजनीति का सफर लम्बा
होता है। युवाओं ने ही 2012 मे सपा को सफलता दिलायी थी और अब नौजवानों को
ही सपा मुख्यिा मुलायम सिंह यादव और बेनी प्रसाद वर्मा के लक्ष्य 2017 को
फतेह कराना है। पूर्व मंत्री ने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी को मजबूत
करने के लिए आप के बीच सपा मुख्यिा मुलायम सिंह यादव और बेनी प्रसाद
वर्मा के विचारों और सिन्द्धांतो को लेकर आया हूॅ। आप लोगो को नेतओं के
हाथों को मजबूत करना है। बूथ स्तरीय सपा कार्यकर्ता अभी से चुनाव के लिए
जुटाजाये। बूथ स्तरीय सपा कार्यकर्ता बैठक में सांसद प्रतिनिधि मो. सबाह,
पूर्व प्रमुख संजय तिवारी, पप्पू गढ़वापुर, पप्पू अंसारी, लवकुश प्रधान,
मेवालाल वर्मा, मोबीन सिकन्दर, आलोक मिश्रा, प्रवीण मिश्रा, सियाराम
रावत, महेन्द्र रावत, वीरेन्द्र वर्मा गुड्डू वर्मा, जाफर कुरैशी ने भी
अपनी बात रखी।
