aajtaktimes

पुलिसिया जुल्म के खिलाफ विधायक नदीम जावेद का ज़ोरदार प्रदर्शन,विरोधियो में हड़कंप

जौनपुर। एन एस यू आई के कार्यकारी जिलाध्यक्ष आदित्य सिंह भारद्वाज को फर्जी मुकदमें में फंसाने एवं सूबे की विगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ आज भारी कांग्रेसी सड़क पर उतरे। शहर के मुख्य मार्गो पर वाहन जुलुस निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रर्दशन किया। सदर विधायक नदीम जावेद की अगुवाई में भारी संख्या में कांग्रेसी झमाझम बारिश में भी टस से मस नही हुए। घंटो भारी बारिश होती रही विधायक समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता पानी भीगते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर अपनी भड़ास निकाली।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज सदर विधायक नदीम जावेद की अगुवाई में भारी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आये। कांग्रेसियो का आरोप है कि सत्ताधारी नेताओ के इशारे पर आये दिन कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने फर्जी मुकदमो में फंसाया कर जेल भेजने के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेसियों का गुस्सा और उत्साह चरम पर था। बुध्दवार की दोपह एक बजे युवा कार्यकर्ताओ का हुजुम विधायक के आवास से निकला वाहनो में सवार कांग्रेसियो का काफिला जैसे ही कलेक्टेªट गेट पर पहुंचा झमाझम बारिश शुरू हो गयी।
 एक बारगी कार्यकर्ता ठिठक गये। लेकिन विधायक ने खुद वाहन छोड़कर पानी में भीगते हुए नोरबाजी शुरू किया तो कार्यकर्ताओ में नया जोश आ गया। सभी मुसलाधार पानी में भीगकर सरकार की दमनकारी नितियों के खिलाफ प्रर्दशन करते रहे। पूरे प्रर्दशन के दरम्यान पुलिस कचेहरी पुलिस छावनी में तब्दील रही। सभा को सम्बाद्यित करते हुए विधायक ने प्रशासन को चेतावनी दिया कि कांग्रेसियों का उत्पीड़न बंद नही हुआ तो किसी भी अधिकारी को चैन से बैठने नही देगें। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष इन्द्रभुवन सिंह ने तथा संचालन शहर अध्यक्ष न्याज ताहिर शेखू ने की। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि खुर्शीद अनवर खान अखिलेश श्रीवास्तव सत्वीर सिंह नीरज राय जयमंगल यादव राकेश मिश्र इन्द्रसेन श्रीवास्तव शिब्ली अहमद विशाल सिंह हुकुम सिंह अनिल यादव मो0 आरिफ समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Related

UP 702646216149661490

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item