aajtaktimes

विधायक राममगन ने लगायी चौपाल, सुनी समस्याएं

बाराबंकी। जनता की समस्याएं सुनना और उसका निस्तारण करना साथ ही में
क्षेत्र का विकास कराना ही मेरा लक्ष्य है। उक्त बात हैदरगढ़ विधानसभा
क्षेत्र के सपा विधायक राममगन रावत ने अपने गांव में जनता दर्शन के दौरान
कही। सपा विधायक श्री रावत ने आगे कहा कि मैने अपने कार्यकाल में ऐसा कोई
भी काम नही किया है। जिससे जनता मेरे कार्य में उंगली उठाये। उन्होने कहा
कि यह सौभाग्य की बात है। मेरा पूरा कार्यकाल ईमानदारी के साथ हुआ और
इतना ही नही मैने अपने इस कार्यकाल में क्षेत्र की जनता के लिये वह सब
कुछ किया जो जनता ने चाहा। उन्होने कहा कि जनता की मांग पर मैने चालीस
लाख रुपये की लागत से बाबा टीकाराम के पास बाजपुरा घाट पर प्लाटून पुल
बनवाया जिसका लाभ क्षेत्र की जनता को मिल रहा है। अपने क्षेत्र में मैने
करीब दो दर्जन जर्जर सड़कों को नये सिरे से बनवाया। क्योंकि इन सड़कों पर
आने जाने के खातिर जनता को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। हैदरगढ़ से कोठी
मार्ग को मैने चौड़ीकरण करवाया। श्री रावत ने आगे बताया कि उसी विकास
कार्य का नतीजा है कि क्षेत्र की जनता मुझे पसंद कर रही है। विरोधी
पार्टी के लोगों को छोड़कर आम गरीब आदमी को मुझसे कोई शिकायत नही है। श्री
रावत ने कहा कि राजनीति मुझे विरासत में मिली है। मेरे पिता पूर्व सांसद
रामसागर रावत ने पिछले चालीस सालों से समाजवादी विचारधारा की पार्टी में
रहकर तीन बार विधायक और चार बार सांसद रहकर के जनपदवासियों की सेवा की
है। मैं भी उन्ही के बताये हुए रास्ते पर चल रहा हूं। श्री रावत ने कहा
कि आगामी विधानसभा चुनाव में अगर राष्ट्रीय अध्यक्ष मुझे हैदरगढ़ का टिकट
देते हैं तो मेरी कोशिश रहेगी कि चुनाव जीतकर अभी जो अधूरे काम मेरे
क्षेत्र में विकास के रह गये हैं। उनको पूरा करवा सकूं। सपा विधायक के
जनता दर्शन में सुबह आठ बजे से क्षेत्रीय लोगों का आना शुरु हुआ जो दोपहर
तक जारी रहा। जिसमें कई मामलों में उन्होने अधिकारियों से फोन द्वारा
कहकर के मामले का निस्तारण कराने का आदेश भी दिया। राममगन रावत के जनता
दर्शन के दौरान ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि हैदरगढ़ बब्लू सिंह, ब्लाक प्रमुख
सिद्धौर रमेश वर्मा, ग्राम प्रधान गुरु प्रसाद रावत, अशोक रावत, प्रदीप
रावत व कई अन्य वरिष्ठ सपा नेता मौजूद थे।

Related

UP 115239035183713380

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item