aajtaktimes

जैदपुर विधायक रामगोपाल और चेयरमैन रियाज ने दी विदाई

अजमी रिज़वी
जैदपुर, बाराबंकी। अल्लाहुम्मा लब बैक की सदाओं के साथ आज आखरी दौर में
हज के लिये हाजियों का काफिला आज राहे खुदा के लिये नारे तकबीर अल्लाहु
अकबर कहते हुए रवाना हो गया है। जिन्हें रूखसत करने हेतु विधायक राम
गोपाल रावत व चेयरमैन रियाज अहमद सहित भारी संख्या में लोगों ने पहुंचकर
दुआ की अपील की। इस वर्ष कस्बे से भारी संख्या में हाजियों का हुजूम हज
के अरकान अदा करने के लिये मौलाना अबरार कफील अहम, मो. याकूब, मेराज
अहमद, आमीना बानों, हबीब, सुगरा बानों, मो. शफी सहित आदि हाजी व हज्जिन
अपना घर परिवार सब कुछ छोड़कर अल्लाह की राह में हज के लिये निकले
जिन्हंेे भेजने व दुआ की अपील करने भारी संख्या में लोगों ने पहुंचकर
कस्बे व देश में अमन शान्ति भाईचारा कायम रहने की गुजारिश के साथ हाजियों
को लब बैक अल्लाहुम्मा लब बैक ला शरीका लका लब बैक इन्नल हमदा व नेयमता
की सदाओं के साथ हाजी अल्लह की राह में निकल पडे़। हज करने के लिये किसी
जमाने में लोग पैदल व उॅट घोडे से चलकर जाते थे। आज के जमाने में भी
अल्लाह के बन्दे साईकिल से भी हज की यात्रा पर जाते है। हर मोमिन का ये
सच्चा ख्वाब होता है कि हज के अराकान अदा करने का मौका मिले मस्जिदे
नबीवी की अजानों को अपने कान से सुने और नमाज अदा करें शैतान को गिटटी
मारें गुम्बजे खजरा के साये में दुआ मॉगंे परवर दिगारे आलम नेक सर जमीं
जाने का मौका दें। यही अरमान हर मुसलमान के दिलो की धडकन हैं। उक्त बात
चेयरमैन रियाज अहमद के कहते समय उनकी ऑखें नम हो गयी। इस अवसर मास्टर मो.
इसराईल कुरैशी, कदीम सिददीकी, बब्बू शेख, मो. सईद सदिदीकी, इकराम,
.मुन्ना, जावेद रिजवी, सिराज, इस्तियाक, मुन्ना, खालिद कुरैशी, हाजी
गुडडू, शहाबुददीन सिददीकी, कदीम सिददीकी, मास्टर शकील, शमीम कुरैशी,
अरमान, फरमान सहित भारी संख्या में लोगों मौजूद रहे।

Related

UP 6325136070626269968

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item