फतवे का राजा कासिम ने किया स्वागत
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_661.html
बाराबंकी। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष राजा कासिम ने
बरेलवी मसलाएत के मुफ्ती द्वारा किये गये आतंकवाद के खिलाफ फतवे का
जोरदार स्वागत किया है। उन्होने अपने बयान में कहा है कि यकीनन इस फतवे
की जितनी भी तारीफ की जाये वह कम है और अब बरेलवी की तरह ही देवबंद और
जमाते इस्लामी व अन्य फिरके इसी तरह के फतवे जारी करें। जिससे पूरे देश
में पनप रही कट्टरता से आम आदमी को निजात मिल जाये और आतंकवादियों का
हिन्दुस्तानी जमीन से पूरी तरह सफाया हो जाये। उन्होने आगे कहा कि
मुसलमान भाईयों को संदिग्ध नजरिये से देखने से भी मुफ्ती मिल जाये।
उन्होने यह कहा कि अगर देवबंद और जमाते इस्लामी ऐसे फतवे नही जारी करती
है तो केन्द्र सरकार से मांग की है कि इन लोगों की कार्य प्रणाली पर
सख्ती से नजर रखी जाये। जिससे पूरे देश से आतंकवाद का खात्मा हो जाये।
