लखनऊ फैजाबाद नेशनल हाईवे दे रहा है मौत को दावत
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_929.html
रामसनेहीघाट, बाराबंकी। लखनऊ फैजाबाद नेशनल हाईवे पर करोडों की लागत से
बनाया गया दरियबाद ओवर ब्रिज जहाँ एक स्थान पर करीब 3 मीटर धंसने लगा है
वही रामसनेहीघाट सीमा में ही कई स्थानों पर हाईवे हवा में लटक रही है
लेकिन देखभाल करने वाला कोई नही हैं। मालूम हो की लखनऊ फैजाबाद एन एच 28
हाईवे देख रेख के आभाव में लोगो को दुघर्टना को दावत दे रहा है। अगर देखा
जाय तो रामसनेहीघाट क्षेत्र में ही जहंा हाइवे कई जगह हवा में लटक रहा है
तो वहीं करोड़ो रुपयो की लागत से बनाया गया भिटरिया दरियाबाद मार्ग पर बना
ओवर ब्रिज करीब 3 मीटर में धंसने लगा है। जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता
है। लेकिन इस दिशा से एनएच 28 के लोग अंजान बने हुए है। एनएचए प्राधिकरण
इस दिशा से बेखबर है। इस समय लखनऊ-फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग 28 की
हालत देखरेख के अभाव में बद से बदत्तर होती जा रही है।

