धनगर समाज ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_306.html
जौनपुर। धनगर (गड़ेरिया) समाज को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र प्रदान करने के लिये स्वजातीय बंधुओं ने मंगलवार को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को सम्बोधित मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि शासनादेश 24 अगस्त 2013 उच्च न्यायालय के निर्णय 14 मार्च 2012 एवं 10 जुलाई 2016 व 1 दिसम्बर 2014 का अनुपालन करते हुये धनगर समाज को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी करने हेतु उत्तर प्रदेश के समस्त जिलाधिकारियों व तहसीलदारों को सख्त निर्देश देने की कृपा करें जिससे धनगर समाज अपने संवैधानिक अधिकारों का लाभ प्राप्त कर सके। यदि धनगर अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र शीघ्र नहीं बनाये गये तो मान लीजिये जेपी धनकर के नेतृत्व में लखनऊ में 17 सितम्बर 2016 से अनिश्चितकालीन धरना किया जायेगा जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी विनोद पाल, जिला सचिव पंकज पाल, जिलाध्यक्ष राजेश पाल, सलाहकार विनोद पाल, वंश बहादुर पाल, विकास पाल, सुनील पाल, पवन पाल के अलावा अन्य सम्बन्धित लोग उपस्थित रहे।

