पुल के रास्ते ‘धर्मराज’ ने ‘मनेरा’ को थमायी ‘विकास की डोर’
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_44.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। सत्ता जहां शक्ति देती है, वहीं विकास नयी डगर भी खोल लेती है।बस आवश्यकता है किसी ऐसे व्यक्तित्व की जो अपने क्षेत्र, अपने लोगों और
समूची जनता के हित में सोंचता हो। जनता जब अपना जन प्रतिनिधि चुनती है तो
एक चीज का खास ख्याल रखती है कि वह जन प्रतिनिधि अपनी जनता का कितना
ख्याल रखता है। गवईं गावों में घरों में होने वाले छोटे से मुण्डन
संस्कारों से लेकर बड़े बड़े वैवाहिक कार्यक्रमों में अगर उसका अपना जन
प्रतिनिधि केवल आ भर जाये तो उस जनता को ऐसा लगता है कि जैसे भगवान उसके
घर उतर आये हों। रही बात विकास की तो जनता अपने जन प्रतिनिधि के पिछले
कार्यकाल और उस दौरान किये जाने वाले विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड खुद
तैयार करती है। विधानसभा सदर बाराबंकी की ग्राम पंचायत मनेरा में आज जब
विकास की हकीकत परखने पहुंचा गया तो सदर विधायक धर्मराज यादव उर्फ सुरेश
यादव के द्वारा वर्ष-2012 से लेकर अब तक किये गये कार्यों से पूरा गांव
संतुष्ट दिखा। फिर चाहें वो किसी भी बिरादरी का कोई भी आदमी रहा हो।
ग्राम पंचायत मनेरा में लगभग आबादी 3500 के करीब है। ग्राम प्रधान राधा
रमण यादव से जब विधायक सुरेश यादव द्वारा ग्राम पंचायत में किये गये
विकास कार्यों का लेखा जोखा पूंछा गया। तो प्रधान से पहले ग्रामीणों ने
विधायक द्वारा किये गये विकास की गाथा गानी शुरु कर दी। ग्रामीण लाल
मोहम्मद ने बड़े ही बेबाकी से कहा कि साहब हम बताइत हन। विधायक हमरे गांव
मा सौर ऊर्जा दिहिन। साफ पानी के लिये बम्बा दिहिन। बरसात मा यौ जौनी रोड
पर चलिके आये हो, पहिले यै कीचड़ तेरे भरि जऊती रहैं। अब देखौ कईस आरसीसी
केर रोड आये। रही बात विधायक की, तो साहब वै हमरे दिल मा रहत हैं। गांव
मा करीब 150 मुसलमान हैं। लेकिन कौनो से पूछ लेव तौ सब याकै चीज बतइहैं।
गांव के ही रामनाथ ने बताया कि गांव के मंदिरों पर सोलर लाइट का प्रबंध
विधायक सुरेश ने ही किया है। गांव की सड़के भी किसने बनवाई, पूरा गांव
जानता है। गांव के विनोद यादव ने बताया कि हम लोगों के रास्ते को अगर
किसी ने आसान करवाया है तो वह हैं विधायक सुरेश। रेठ नदी पर पुल बनने से
अब हम लोगों को शहर पहुंचने में काफी कम वक्त लगता है। साथ ही दूरी भी
काफी कम हो चुकी है। प्रधान राधारमण यादव ने बताया कि गांव के विकास में
विधायक सुरेश यादव ने जमकर काम किया है। रेठ नदी का पुल, गांव में सीसी
रोड का निर्माण, पेयजल की उचित व्यवस्था, बिजली के लिए ट्रांसफार्मर एवं
इलेक्ट्रिसिटी लाइन आदि सब उन्हीं की देन है। गांव के सभी मुसलमानों को
समाजवादी पेंशन योजना का लाभ मिल रहा है। सरकार की योजनाएं हमेशा गरीब
जनता के पक्ष में रही है। जनता भी यही चाहती है कि उसका जन प्रतिनिधि ऐसा
हो जो उसके सुख दुख में साथ खड़ा हो और लोगों की समस्याओं को समझे।
‘भारत छोड़ो आंदोलन‘ की यादें ताजा, 75वीं वर्षगांठ पर निकली पदयात्रा
’ आजादी के सात दशक बाद भी स्थिति जस की तस: राजनाथ
