सोनिया गांधी को अस्पताल से मिली छुट्टी
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_307.html
नयी दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को 11 दिन के बाद आज अस्पताल से छुट्टी मिल गई जहां बीमारी और कंधे की चोट की वजह से उनका इलाज चल रहा था ।
सर गंगाराम अस्पताल ने कहा कि उनकी चिकित्सा स्थिति स्थिर है और उन्हें आराम की सलाह दी गई है ।
सोनिया को तीन अगस्त को इस अस्पताल में भर्ती कराया गया था ।
अस्पताल के प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष डीएस राणा ने कहा, ''अस्पताल से छुट्टी दिए जाने के समय सोनिया गांधी की चिकित्सा स्थिति स्थिर है । उन्हें आराम और दवा लेना जारी रखने की सलाह दी गई है । अपनी स्थिति की आगे जांच कराने के लिए श्रीमती गांधी के आगामी सप्ताह में अस्पताल आने की संभावना है ।'' वाराणसी में एक रोड शो के दौरान बीमार पड़ने के बाद सोनिया को अस्पताल में भर्ती कराया गया था ।

