पब्लिक पावर के जिलाध्यक्ष ने लिखा सीएम को पत्र
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_327.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। थाना अध्यक्ष सुबेहा एवं कोठी संयुक्त रूप से टीम बनाकर ग्राम
मझियावां में लोगों को डरा धमका कर अवैध वसूली करने में जुटे हुए हैं।
उक्त आरोप पब्लिक पावर के जिलाध्यक्ष गुरु प्रसाद वर्मा ने मुख्यमंत्री
को पत्र भेजकर लगाया है। उन्होने लिखा है कि थाना अध्यक्ष कोठी एवं
सुबेहा द्वारा संयुक्त रूप से टीम बनाकर ग्राम मझियावां के लोगों से धन
उगाही कर रहे हैं। 23 अगस्त की रात को ग्राम प्रधान मंझियावां शबनम के
पति निजामुद्दीन के ऊपर कोठी पुलिस ने गलत तरीके से गैंगेस्टर कायम कर
दिया। और बाद में उनको जेल भेज दिया। दोनो थानों के प्रभारी रातों में
गांव में जाकर आतंक मचा रहे हैं और निर्दोष लोगों को पकड़ कर उनसे वसूली
कर रहे हैं। पत्र भेजने वालों में मुख्य रुप से श्री वर्मा के अलावा
सलीमुन निशां, नान्हू प्रसाद यादव, सुनीता पटेल, सुनीता गौतम, सत्रोहन
रावत, अशोक कुमार गौतम, हरिप्रसाद गौतम, अम्बरीश वर्मा, कमलेश कुमार, के
अलावा दर्जनों लोग शामिल थे।