aajtaktimes

प्रदेश में फिर बनेगी सपा की सरकार: जितेन्द्र

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। कुंवर जितेन्द्र सिंह उर्फ बब्लू को समाजवादी युवजन सभा का
प्रदेश सचिव बनाये जाने के बाद आज जैसे ही उनका आगमन बाराबंकी में हुआ तो
सैकड़ो युवा कार्यकर्ताओं ने उनका प्रमुख चौराहों पर रोक कर जोरदार स्वागत
किया। इसके बाद पार्टी कार्यालय पर भी सपा के नेताओं ने बब्लू का स्वागत
किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। जानकारी के अनुसार, आज दोपहर
जैसे ही प्रदेश सचिव कुवंर जितेन्द्र सिंह अनौरा चौकी पहुंचे तो वहां पर
कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उसके बाद असैनी मोड़, आलापुर,
बस स्टाप, नाका सतरिख, पल्हरी, नागेश्वर नाथ मन्दिर, पीरबटावन, घण्टाघर,
धनोखर चौराहा, छाया चौराहा, समाजवादी पार्टी कार्यालय तक सम्मानित
नागरिकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में कुँवर जितेन्द्र सिंह उर्फ बब्लू भैय्या ने अपने भव्य
स्वागत से अभिभूत होकर कार्यक्रम के अतिथियों के साथ-साथ अपने साथ आई हुई
युवाशक्ति एवं भारी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं का आवाहन करते हुए कहा
कि हम युवाओं के प्रेरणा स्रोत मुख्यमंत्री, और ग्राम्य विकास मंत्री
अरविन्द सिंह गोप के नेतृत्व में जनपद एवं प्रदेश में एक बार फिर से युवा
क्रान्ति लाकर मेहनत परिश्रम के दम पर जनपद की छहो सीटों एवं प्रदेश में
पूर्ण बहुमत की सरकार लाकर सपनों को साकार करुंगा। स्वागत समारोह में साथ
में मकसूद अहमद, शाद अहमद, मदन वर्मा, सुधांशु मिश्रा, अनुराग शुक्ला,
रिषभ सिंह, सूर्यवंशी, हर्षित वर्मा, राहुल, अनुज सिंह, विनय पाठक, डा.
आरजी सिंह, बृजेन्द्र सिंह, मो. इरफान, मुहम्मद, ओसामा, नूरूल हसन, कृष्ण
कुमार बाजपेई, मो. तहव्वर, अभय रावत, शिवा कनौजिया, अनूप सिंह आदि लोग
मौजूद रहे।

Related

UP 4788414019424345902

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item