aajtaktimes

ट्रैक्टर की चपेट से बाइक सवार की गयी जान

मोहम्मद सोहराब
जौनपुर। नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के आदमपुर के पास रविवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के टेण्ट व्यवसायी नियाज अहमद का लगभग 24 वर्षीय पुत्र वसी अहमद रविवार को मोटरसाइकिल से कहीं जा रहा था कि रास्ते में आदमपुर में ईंट लदे ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। परिणामस्वरूप वह गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार हेतु जिला अस्पताल ले लाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे मंे लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया।

Related

UP 170046426180011927

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item