aajtaktimes

जैदपुर विधायक ने प्राथमिक विद्यालय में किया वृक्षारोपण

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। हर इंसान को चाहिये कि कम से कम हर साल दस पेड़ जरुर लगाये।
क्योंकि पेड़ों से स्वच्छ हवा मिलती है जो इंसान के लिये काफी लाभकारी है।
उक्त बात विकास खण्ड सिद्धौर के प्राथमिक विद्यालय सिसवई में वृक्षारोपण
कार्यक्रम के दौरान जैदपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामगोपाल रावत ने
व्यक्त किये। श्री रावत ने कहा कि इंसान को समझना चाहिये कि अगर धरती पर
पेड़ नही होंगे तो क्या होगा। हर आदमी बीमारी से जकड़ा होगा। जबकि वृक्षों
से हमेशा शुद्ध वायु मिलती है। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार ने वन
महोत्सव सप्ताह के दौरान वृक्षारोपण कार्यक्रम में एक इतिहास रचा क्योंकि
प्रदेश के मुख्यमंत्री की अच्छी सोच के खातिर ही यह इतिहास बना। श्री
रावत ने वहां पर मौजूद दर्जनों ग्राम प्रधान, स्कूली बच्चों और अध्यापकों
से मुलाकात कर उनको यह शपथ दिलायी कि सभी लोग अपने-अपने घरो के पास कम से
कम पांच पेड़ जरुर रोपित करें। इस मौके पर  बोलते हुए ग्राम प्रधान संघ के
ब्लाक अध्यक्ष मो. अकील जैदी ने कहा कि आज अगर शुद्ध जलवायु नही मिलती है
तो इंसान रोगी हो जाता है। अगर जलवायु शुद्ध है तो इसका फायदा हमेशा
मिलता रहता है। इस मौके पर पवन वर्मा, सिसवई प्रधान मो. शानू, जितेन्द्र
वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Related

UP 3506994080380878385

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item