aajtaktimes

छात्राओं को जिला विद्यालय निरीक्षक ने बांटी नोटबुक

बाराबंकी। एक तरफ प्रदेश सरकार द्वारा मध्यमवर्गीय गरीब परिवारो के
बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं चलाकर
उनके विकास के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे है। तो वही प्रदेश सरकार के
कार्यो के अतिरिक्त उन्ही के नौकरशाहो द्वारा जनपद में एक अनूठी पहल की
शुरुआत की गई है। और नागरिको से शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग देकर बच्चों
के उज्जवल भविष्य के लिए आगे आने की बात कही है। जिला विद्यालय निरीक्षक
रामसरन सिंह ने प्रदेश सरकार के शिक्षा योजनाओ को और बेहतर बनाने के लिए
जनपद में एक अनूठी पहल की शुरुआत की है। विद्यालयो के नामिका निरीक्षण के
दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक ने पाया कि सरकार द्वारा किये गये प्रयासों
के बावजूद शिक्षा के क्षेत्र में कुछ नया करने की आवश्यकता है। उन्होने
निरीक्षण मे पाया था कि कुछ बच्चो को प्रवेश तो मिल जाता है लेकिन कक्षा
9 से 12 तक के गरीब बच्चों के हाथ में कापी-किताब नही मिल पाती तो पढ़ाई
का सपना अधूरा रह जाता है। जिसके बाद आज जिला विद्यालय निरीक्षक श्री
सिंह ने राजकीय बालिका इण्टर कालेज बाराबंकी में अपने निजी श्रोत से
पुस्तकालय को इण्टर मीडिएड की भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, रसायन
विज्ञान, हिन्दी, अंग्रेजी की पुस्तके सहित कक्षा 9 से 12 तक प्रत्येक
विषय की 5 सेट पुस्तकें लाइब्रेरी में बच्चो के लिए दान किया। एंव गरीब
परिवार की प्रत्येक बच्चियों को 4-4 सेट नोटबुक वितरित किया। इस मौके पर
सपा नेता विजय प्रताप सिंह ने जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा किये गये
सहारनीय कार्य की प्रश्ंासा करते हुए कहा कि हम सब शिक्षक भी इस कार्य
में सहयोग करेगंे। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य डा. पूनम ंिसह,
नेशनल कालेज प्रवक्ता आशीष पाठक सहित विद्यालय की सभी शिक्षकांए व
कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related

UP 2596775724751807431

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item