डीआरडीए सभागार में बैठक सम्पन्न
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_517.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। जिलाधिकारी अजय यादव ने डीआरडीए सभागार में अभियोजन एवं
प्रवर्तन कार्यो के साथ ही कर एवं करेत्तर मामलों में विभिन्न विभागों
द्वारा की गई राजस्व प्राप्ति की प्रगति की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी
ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वर्ष एवं माह वार निर्धारित
लक्ष्य की प्राप्ति हेतु तेजी से प्रगति सुनिश्चित करें। उन्होने अभियोजन
अधिकारियों को निर्देश दिया कि फौजदारी वादों में तेजी से कार्यवाही
कराते हुए उनका न्यायालयों से निस्तारण सुनिश्चित करायें। सभी मामलों में
समुचित ढंग से पैरवी सुनिश्चित हो। प्रत्येक मामले में समय से नोटिस
तामिला सुनिश्चित किया जाये। जिलाधिकारी ने पावर कारपोरेशन के प्रवर्तन
कार्यो की समीक्षा के दौरान रामसनेहीघाट खण्ड के विद्युत अधिशासी
अभियन्ता द्वारा कराये गये प्रवर्तन कार्यो पर असन्तोष व्यक्त किया।
पिछले माह मात्र 34 हजार की वसूली की गई। जिलाधिकारी ने इस माह वसूली में
तेजी लाने का निर्देश दिया है।जिलाधिकारी ने कृषि रक्षा अधिकारी को
निर्देश दिया कि प्रवर्तन कार्य पर विशेष ध्यान दिया जाये। उन्होने इस
माह के प्रवर्तन कार्य पर असन्तोष व्यक्त किया। खाद्य सुरक्षा के
प्रवर्तन कार्य से जिलाधिकारी संतुष्ट नहीं हुए। उन्होने रक्षाबन्धन और
आने वाले अन्य त्यौहारों के मद्देनजर खाद्य पदार्थो विशेष रूप से खोया और
जूस पर विशेष नजर रखने पर निर्देश दिया और इसके नमूने लेने के भी निर्देश
दिये। उन्होने खाद्य सुरक्षा अधिकारी के शिथिल प्रवर्तन कार्य पर कड़ा
असन्तोष व्यक्त किया। बैठक में अपर जिलाधिकारी हरिकेश चौरसिया सहित
सम्बन्धित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।