aajtaktimes

देशवासियों में अतीत का वैभव, वर्तमान की पीड़ा व भविष्य का सपना होना चाहियेः अजय पाण्डेय

जौनपुर। अखण्ड भारत (दिवस 14 अगस्त) को विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल ने अखण्ड भारत बनाने का संकल्प। भारत माता का सभी ने मिलकर पुनःखण्डित भारत के भू-भाग को अखण्ड बनाने का निश्चय किया। इसी क्रम में नगर के गूलर घाट स्थित देवालय श्रीराम जानकी मठ के प्रांगण में अखण्ड भारत दिवस का कार्यक्रम हुआ जिसकी अध्यक्षता पं. रामप्रीति ‘फलाहारी महराज’ व संचालन हरिराम बिंद विभाग उपाध्यक्ष ने किया। इस मौके पर अजय पाण्डेय जिला कार्याध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद ने कहा कि आज हम सभी खण्डित भारत माता का पूजन करके गौरवान्वित होते हैं जबकि यह सत्य है कि जिस राष्ट्र व समाज के नौजवानों के मन-मस्तिष्क में अतीत का वैभव, हृदय में वर्तमान की पीड़ा व आंखों में भविष्य का सपना नहीं होगा तो वह राष्ट्र कभी भी सर्वशक्तिमान नहीं बन सकता। श्री पाण्डेय ने कहा कि क्रमशः 1876 से 1948 के बीच में भारत माता की पूर्ण भू संरचना को क्षत-विक्षत कर दिया। जैसे ईरान, ईराक, थाइलैण्ड, कम्बोडिया, इण्डोनेशिया, गांधार, नेपाल हमारे भारत के अभिन्न अंग रहे हैं। 1947 में हमसे 62 जिले, 218 धर्मस्थल, 8 शक्तिपीठ हिंग लाज देवी का मन्दिर, ढाकेशवरी देवी का मन्दिर, गौरी मन्दिर, वरुण देव मन्दिर, कंसराज मन्दिर, स्वामी नारायण मन्दिर, साधु बेला मन्दिर के साथ ही रानी, झेलम, चीनाव, व्यास, सतलज, सिन्धु नदियों के पवित्र घाट को भी हमसे छीन लिया गया। हम आजाद भारत को अपने मन में संजो करके प्रफुल्लित होते हैं। आज इस अखण्ड भारत दिवस पर हमारे साथ सम्पूर्ण हिन्दुस्तान संकल्प लें कि अपने अलग भू-भाग को पुनः वापस लाकर भारत माता की अस्मिता की रक्षा करते हुये सम्पूर्ण अखण्ड भारत बनायेंगे। इसके अलावा अन्य वक्ताओं ने अपना विचार करते हुये अखण्ड भारत दिवस पर चर्चा किया। अन्त में फलाहारी महराज ने सभी पदाधिकारियों को अंगवस्त्रम् भेंट किया। इस अवसर पर नगर उपाध्यक्ष रमेश मिश्र, जिला सह संयोजक अवधेश चौहान, नगेन्द्र सिंह, अरविन्द विश्वकर्मा, जिला धर्म प्रसार प्रमुख देवीसेवक, दीपक गुप्ता संयोजक सुइथा प्रखण्ड, पवन गुप्ता जिला सह संयोजक, मूलचन्द्र यादव, भाष्कर सिंह, विनोद कुमार, आशीष, पप्पू गुप्ता, उज्ज्जल मिश्र, विनय मौर्य, रामजी जायसवाल सहित सेकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Related

UP 4309896643463077890

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item