सड़क हादसे में युवक की मौत, एक गंभीर
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_374.html
त्रिवेदीगंज, बाराबंकी। थाना लोनीकटरा अन्तर्गत बीती रात बाइक सवार शराब
के नशे में धुत बाइक सवार सड़क किनारे पेड़ से टकराकर गंभीर रुप से घायल हो
गया। जिनकी आज सुबह मौत हो गयी। जबकि उसके साथी की हालत गंभीर बनी हुई
है। जानकारी के अनुसार, थाना लोनीकटरा क्षेत्र के ग्राम गंगापुर निवासी
राजेश कुमार पुत्र रामअवतार बीती रात 8 बजे गोसाइगंज कस्बे से घर वापस आ
रहा था। राजेश के साथ में उसका मित्र रामू भी था। दोनो ने जमकर शराब पी
रखी थी जब इनकी गाड़ी मोटर साइकिल वीरमपुर गांव के पास पहुंची अचानक गाड़ी
असंतुलित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी। जिसमें दोनो गंभीर रुप से
घायल हो गये। आज सुबह राजेश की मौत हो गयी। परिजनों ने बिना पुलिस को
सूचना दिये ही लाश का अन्तिम संस्कार भी कर दिया।

