aajtaktimes

बिजली कटौती से त्रस्त रितेश जायेंगे न्यायालय

बाराबंकी। अधिवक्ता रितेश कुमार मिश्र ने रात्रि बिजली कटौती जैसे तुगलकी
फरमान एवं अविधिक कृत्य व जन विरोधी नीतियों, मानवाधिकार व मूल अधिकारों
के विरूद्ध की जा रही कार्यवाही के सम्बन्ध में रजिस्टर्ड रिमाण्डर लीगल
नोटिस जिलाधिकारी, अधीक्षण अभियन्ता, प्रमुख सचिव ऊर्जा सहित कुल 10
लोगों को दिया तथा चेतावनी दी कि रात्रि कटौती पर रोक लगाने तथा रात्रि
समय 7 बजे से सुबह 7 बजे तक बिजली कटौती मुक्त किये जाने के बावत दिशा
निर्देश निर्गत करने की कृपा करें और उक्त का अनुपालन 15 दिवस में
सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित करें अन्यथा की दशा में अद्योहस्ताक्षरी
उक्त जनहित के प्रकरण के बाबत माननीय न्यायालय की शरण में जाने हेतु
बाध्य होगा।

Related

UP 2388792660023028006

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item