संदिग्ध अवस्था में मां बच्चों के साथ लापता
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_156.html
सिद्धौर, बाराबंकी। थाना कोठी अन्तर्गत दो दिन पूर्व संदिग्ध अवस्था में
लापता महिला और उसके दो मासूम बच्चो ने किया सचमुच गोमती नदी में कूद कर
अपनी जान दे दी है। या फिर उसके साथ कोई अनहोनी घटना घटी है। कोठी पुलिस
तो इस पूरे मामले को दबाने में जुटी हुई है। जबकि पिता ने ससुराल वालों
के ऊपर अपनी बेटी और दो मासूम बच्चों की हत्या का आरोप लगाया है। जानकारी
के अनुसार, थाना जैदपुर क्षेत्र के ग्राम फकीर बक्सपुरवा निवासी जगदीश
कुमार ने अपनी बेटी पुष्पा देवी की शादी छः वर्ष पूर्व ग्राम कोटवा
निवासी शम्भू के साथ में की थी। इस दौरान पुष्पा के दो बच्चे हुए जिसमें
तीन वर्षीय अनामिका और एक वर्षीय अनमोल था। 17 अगस्त की शाम को पुष्पा
संदिग्ध अवस्था में अपनी ससुराल से बच्चो सहित लापता हो गयी। पूरी रात जब
उसका पता नही चला तो पुष्पा के पति शम्भू ने उसकी तलाश शुरु की। लेकिन
पुष्पा और उनके बच्चों का कहीं पर भी पता नही लगा। पूरे क्षेत्र में यह
चर्चा थी कि पति की हरकतों से तंग आकर पुष्पा ने अपने मासूम बच्चों के
साथ औसानेश्वर घाट पुल पर से गोमती नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली
है। आज पुष्पा के पिता जगदीश थाना कोठी आये और उन्होने अपनी बेटी और उनके
दो बेटो के लापता होने की तहरीर दी। उनका आरोप था कि ससुराल वालों ने
उनकी हत्या करके लाश का गायब कर रखा है। इस सम्बन्ध में कोठी थाना
अध्यक्ष बृजेश सिंह का कहना था कि शिकयत मिली है। जांच पड़ताल कर पुष्पा
और उसके बेटो का पता लगाया जा रहा है।