सड़क हादसे में एक की मौत, तीन गंभीर, दो रेफर
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_591.html
बाराबंकी। अलग-अलग हुए सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। जबकि
तीन गंभीर रुप से घायल हो गये। जिसमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
जिनको ट्रामा सेन्टर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, कोतवाली देवा
के ग्राम सरसौंदी निवासी मंजू रावत पुत्र कन्हैया लाल अपने दो गांव के ही
दोस्तों क्रमशः संदीप और शंकर को अपनी मोटर साइकिल पर बैठाकर अपनी बहन के
घर ग्राम बसारा राखी बंधवाने गया था। रात करीब 11 बजे वह बसारा गांव से
बाइक द्वारा घर वापस आ रहा था। फतेहपुर और इसरौली के बीच अभी वह पहुंचा
ही था कि सामने से आ रही तेज रफ्तार एल्टो कार ने मोटर साइकिल में जोरदार
टक्कर मार दी। जिसमें मंजू की मौके पर मौत हो गयी। जबकि उसके दो साथी
संदीप और शंकर गंभीर रुप से घायल हो गये। दोनो घायलों को जिला अस्पताल
लाया गया। जहां पर डाक्टरों ने उन्हे लखनऊ ट्रामा सेन्टर रेफर कर दिया।
वहीं पुलिस ने लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। दूसरी
दुघर्टना हैदरगढ़ रोड पर ग्राम नानमऊ के पास आज दोपहर एक बजे के करीब घटी।
ग्राम मेंहदीपुर निवासी सुरेन्द्र कुमार पुत्र सूरजपाल अपनी बाइक से
बाराबंकी आ रहा था। नानमऊ के पास एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में
उसकी गाड़ी पेड़ से जा टकराई। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। इलाज के
लिये उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।