aajtaktimes

बिजली कर्मचारी की मौत पर साथियों ने जताया शोक

जौनपुर। विद्युत मजदूर पंचायत की बैठक हुसेनाबाद स्थित हाइडिल परिसर में स्थित शिवमन्दिर में महावीर सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसका संचालन जिला मंत्री संजय यादव ने किया। इस दौरान 220 केवीए नईगंज में कार्यालय सहायक द्वितीय के पद पर कार्यरत राकेश मौर्य के निधन पर शोक जताया गया। उपस्थित साथियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिये ईश्वर से प्रार्थना किया। इसी दौरान सर्वसम्मत से विश्राम मौर्य को अध्यक्ष व गिरीश कुमार महामंत्री चुना गया जिस पर उपस्थित लोगों ने स्वागत किया। इस अवसर पर महेन्द्र यादव, रविन्द्र सिंह, अवधेश यादव, नीरज दूबे, संदीप श्रीवास्तव, कुंवर ज्योति, राजकुमार, पुष्कर श्रीवास्तव, राजू श्रीवास्तव, छेदी लाल, सलीम, रमेश चन्द्र मिश्रा के अलावा अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related

UP 7818444318406775764

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item