लायनेस क्लब जौनपुर सूरज का 13वां शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/13_22.html
जौनपुर। लायन्स क्लब सूरज की नयी कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ जिसके मुख्य अतिथि मण्डलाध्यक्ष सीए अनिल तुलस्यान रहे। इस मौके पर उन्होंने क्लब को अपने विचारों से प्रेरित करते हुये कहा कि आज जो शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया है, वह सिर्फ पदग्रहण करने तक ही सीमित नहीं रहना चाहिये, बल्कि अपने कार्यों का सौ प्रतिशत योगदान सेवा कार्य में अवश्य दें। कार्यक्रम के मुख्य शपथ ग्रहण अधिकारी मण्डलाध्यक्ष एमजेएफ निधि कुमार ने अध्यक्ष ला. सन्तोष साहू एवं लायनेस अध्यक्ष मीना साहू, सचिव नसीम अख्तर एवं लायनेस सचिव यासमीन बेगम व कोषाध्यक्ष विनोद कुशवाहा व लायनेस कोषाध्यक्ष माया कुशवाहा को शपथ ग्रहण करवाया। साथ ही अन्य सदस्यों को दीक्षारोहण अधिकारी डा. क्षितिज शर्मा ने शपथ दिलवाया। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष ने लावारिस लाशों के दाह संस्कार में सहयोग करने वाले सूरज चौहान, रचना विशेष विद्यालय में कार्यरत विशेष अध्यापक गौतम चन्द व वरिष्ठ फोटोग्राफर बादल चक्रवर्ती को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही दो नये एमजेएफ त्रिपुण्ड भाष्कर मौर्य एवं दीपक चिटकारिया को पिन लगाकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में पौधरोहण, अन्न-फल वितरण कार्यक्रम पर पूर्व अध्यक्ष सन्तोष मौर्य ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित करते हुये सम्मानित भी किया। इस अवसर पर अनिल सोनकर, मनोज जायसवाल, सुशील स्वामी, त्रिपुण्ड भाष्कर मौर्य, ईश्वर चन्द मोदनवाल, सतीश मौर्य, सर्वजीत श्रीवास्तव, राजेन्द्र खत्री, विकास साहू, राम स्वरूप साहू, लायनेस शकुन्तला देवी, रेखा मौर्या, आशा मोदनवाल, अभिलाषा श्रीवास्तव, ममता खत्री, स्वाती साहू, अनीता सोनकर, आरती जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक संतोष साहू व विजय कृष्ण साहू रहे। संचालन सलमान शेख ने किया।

