aajtaktimes

सरस्वती निकेतन इण्टर कालेज सिरकोनी में लगा योग शिविर

जौनपुर। वैश्विक स्तर पर अपनी एक विशिष्ट पहचान बना चुकी भारत की प्राचीनतम विद्या योग के क्रियात्मक व सैद्धांतिक पक्षों के साथ उसके द्वारा मनःस्थिति पर पड़ने वाले विविध पक्षों को जानने के उद्देश्य से पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान के तत्वावधान में सिरकोनी स्थित सरस्वती निकेतन इण्टर कालेज में विभिन्न संकायों के लगभग 3 हजार विद्यार्थियों के लिये योग प्रशिक्षण शिविर का संचालन हो रहा है। योग के क्रियात्मक व सैद्धांतिक पक्षों का अभ्यास कराते हुये प्रान्तीय प्रभारी अचल हरीमूर्ति ने बताया कि योग एक चिकित्सा पद्धति होने के साथ उच्च कोटि की साधना पद्धति होने कारण युवाओं के व्यक्तित्व विकास में योगाभ्यास की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण होती जा रही है। योग के क्रियात्मक अभ्यासों के क्रम में योगिंग-जागिंग, सूर्य नमस्कार, मकरासन, भुजंगासन, मर्कटासनों, भस्त्रिका, कपालभाति, बाह्य प्राणायाम, अग्निसार, नौलि क्रिया, भ्रामरी, उद्गीथ प्राणायामों का अभ्यास कराते हुये ध्यान द्वारा मनःस्थिति पर पड़ने वाले को बताया गया। इस अवसर पर प्रबंधक नन्दलाल यादव, प्रधानाचार्य विनय कुमार, कपिलदेव दूबे, सीमा यादव, जाकरूननिशा, शिव नारायण, सनत दूबे के अलावा समस्त स्टाफ, छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related

UP 2718256697484599489

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item