मतदेय स्थलों की सूची का अवलोकन शीघ्रः डीएम
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_218.html
जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के अनुक्रम में जनपद में अवस्थित समस्त 9 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों यथा 364-बदलापुर, 365-शाहगंज, 366-जौनपुर, 367-मल्हनी, 368-मुंगराबादशाहपुर, 369-मछलीशहर (अ.जा.), 370-मड़ियाहूं, 371-जफराबाद एवं 372-केराकत (अ.जा.) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों की सूची आयोग द्वारा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 25 के अन्तर्गत अनुमोदित कर दी गयी है। उक्त स्थलों की सूची सम्बन्धित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय एवं जिला निर्वाचन कार्यालय में अवलोकनार्थ उपलब्ध है। किसी कार्य दिवस में मतदेय स्थलों की सूची का अवलोकन किया जा सकता है।

