aajtaktimes

एसपी से मिलका शिक्षकों का प्रतिनिधिमण्डल

जौनपुर। ग्राम विकास इण्टर कालेज खुटहन के प्रवक्ता रामराज को झूठे प्रकरण में फंसाने के विरोध मंे शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमण्डल सोमवार को आरक्षी अधीक्षक अतुल सक्सेना से मिलकर लिखित शिकायत करते हुये न्याय की गुहार लगाया। शिक्षक नेता धर्मेन्द्र यादव के नेतृत्व में एसपी से मिले शिक्षकों का कहना है कि साथी रामराज पर झूठा आरोप लगाकर खुटहन थाने में नामजद करा दिया गया है। शिक्षकों ने प्रकरण की जांच कराकर उचित कार्यवाही करने की मांग किया है। एसपी से मिलने वाले शिक्षकों में धर्मेन्द्र यादव के अलावा शैलेन्द्र सरोज, डा. चन्द्रसेन, चन्द्रशेखर, ओम प्रकाश, धर्मदेव, ईश्वरदेव, राजकेशर, सुनील कान्त तिवारी सहित अन्य शिक्षक शामिल रहे। इस दौरान शिक्षक नेता श्री यादव ने कहा कि किसी भी शिखक के साथ पुलिस प्रशासन द्वारा फर्जी मुकदमे की साजिश कत्तई बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

Related

UP 8041023476576549519

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item