दबंगो ने तोड़ा मासूम का पैर, नही दर्ज हुआ मुकदमा
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_781.html
बाराबंकी। जिले के कप्तान तो बदल गये लेकिन उनके अधीनस्थ प्रभारी
निरीक्षकों और थाना प्रभारियों का नजरिया नही बदला। सभी लोग अपने पुराने
ढर्रे पर चल रहे हैं। जिसका जीता जागता उदाहरण थाना असन्द्रा में देखने
केा मिला। जहां पर एक गरीब दस वर्षीय बालिका को एक दबंग ने लाठियों से
पीट पीटकर घायल कर दिया और उसका पैर तोड़ डाला। लेकिन पुलिस ने मुकदमा नही
दर्ज किया। पुलिस कह रही है कि लड़की पेड़ से गिरी है। जानकारी के अनुसार,
बीती शाम 4 बजे थाना असन्द्रा क्षेत्र के ग्राम जरगांवा निवासी हरीराम
रावत की दस वर्षीय पुत्री बकरी चरा रही थी। अचानक उसकी बकरी एक बाग में
घुस गयी। और बाग की रखवाली कर रहे रियाज पुत्र जुम्मन गूजर ने बकरी को
पहले बांध लिया बाद में जब उस मासूम ने बकरी छोड़ने को कहा तो दबंग ने
मासूम की लाठियों से जमकर पिटाई कर दी और उठाकर पटक दिया। जिससे लड़की का
दायां पैर टूट गया। लड़की दर्द से चिल्लाने लगी। चीखपुकार सुनकर जब
ग्रामवासी दौड़े तो दबंग वहां से निकल भागा। घायल अवस्था में हरीराम अपनी
पुत्री को लेकर थाना असन्द्रा गया और शिकायती पत्र दिया। थाना प्रभारी ने
शिकायती पत्र पर हल्के के सिपाही को जांच के लिये भेजा। लेकिन जब सिपाही
वहां से लौटा तो वह कहने लगा कि लड़की तो पेड़ पर चढ़ी थी उसी से गिरने से
उसका पैर टूटा है। थाना प्रभारी ने भी सिपाही का कहना माना और पीड़ित को
थाने से लौटा दिया। उल्टा दबंग की तरफ से भी पुलिस ने एक तहरीर ले ली है
और यह धमकी दे रही है कि अगर तुम्हारा मुकदमा लिखूंगा तो इसका भी मुकदमा
लिखा जायेगा। पीड़ित ने नवागत पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगायी है।
