प्रियंका ने सैकड़ो समर्थकों के साथ निकाली तिरंगा यात्रा
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_917.html
बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी का तिरंगा यात्रा ‘जरा याद करो कुर्बानी’
कार्यक्रम के तहत सांसद प्रियंका सिंह रावत विधानसभावार तिरंगा यात्रा कर
रही है। इसी क्रम में सांसद विधानसभा हैदरगढ़ में तिरंगा यात्रा की अगुवाई
की, सैकड़ो मोटरसाइकिलो में तिरंगा झण्डा लगाये कार्यकर्ताओं का नेतृत्व
करते हुए सांसद जिप्सी पर तिरंगा झण्डा लहराते हुए दिखी। सांसद के साथ
पूर्व विधायक सुन्दर लाल दीक्षित भी मौजूद रहे, रैली में उपस्थित
उत्साहित भाजपाईयो ने भारत माता की जय, वन्देमातरम् के गगनभेदी नारो से
देशभक्ति का वातावरण कायम हो गया। सांसद ने कहा कि तिरंगा यात्रा
प्रत्येक बूथस्तर पर निकालते हुए हमें भारतीय जनता पार्टी के कार्यो और
देश के प्रति कुर्बान अमर शहीदो के बलिदान को युवा पीड़ी में जिन्दा रख
सकें, जिनकी खून से आज हम आजाद भारत में चैन की सांस ले रहे है। तिरंगा
यात्रा बरावां से शुरू होकर गांव-गली, चौराहो, कस्बो से होते हुए चौबीसी
पर समाप्त हूई। लगभग 30 किमी की लम्बी यात्रा में सैकड़ो की संख्या में
लोगो भाग लिया। इस अवसर पर संजय रावत, रन बहादुर राना, राजकुमार सिंह,
पप्पू दीक्षित, पंकज दीक्षित, रानी कनौजिया, बाल कृष्ण मिश्र,
परिपूर्णानन्द वर्मा, गौरव सिंह वर्मा सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित
रहें।

