aajtaktimes

लोक कल्याण के लिये विंध्यवासिनी मन्दिर पर हुआ रूद्राभिषेक यज्ञ

जौनपुर। विश्व हिन्दू परिषद के बैनर तले प्रख्यात यज्ञकर्ता एवं कथा वाचक आचार्य रविन्द्र द्विवेदी के नेतृत्व में ताड़तला स्थित मां विंध्यवासिनी मन्दिर पर स्थित शिव मंदिर पर व्यापारियों ने रूद्राभिषेक यज्ञ किया। ब्राह्मणों के समूह ने वैदिक मंत्रों व श्रृचाओं से उपस्थित जनसमुदायों द्वारा यह यज्ञ विश्व शांति एवं आपसी सौहार्द के उद्देश्य से कराया गया। इस मौके पर श्री द्विवेदी ने कहा कि श्रावण मास में रूद्राभिषेक का विशेष महत्व होता है। साक्षात् भगवान शिव ने लोकमंगल व जनहित के लिये स्वयं विष का पान करके पृथ्वी, समस्त जीव, देवता इत्यादि की रक्षा किया है। यज्ञ कराने वाले संतों में प्रमुख रूप से राम अभिलाख दूबे, राधेश्याम तिवारी, अखिलेश, रविन्द्र शुक्ल एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं में सभासद विष्णु सेठ, लालजी सेठ, राजेन्द्र साहू, रमेश सेठ, रवि साहू, रमाशंकर सेठ, सतीश कुमार, आलोक यादव, नीरज सेठ रहे। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक मनोज मिश्र संगठन मंत्री विश्व हिन्दू परिषद रहे।

Related

UP 6274237942927748559

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item