aajtaktimes

स्वतंत्रता दिवस पर तोरण द्वार के लिये बनी रणनीति

जौनपुर। मुख्य विकास अधिकारी शीतला प्रसाद की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में स्वतंत्रता दिवस के बाबत 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर तोरण द्वार स्थापित कराया जाने के सम्बन्ध में नगर के सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। इस मौके पर निर्णय हुआ कि गत वर्ष से बेहतर तोरण द्वार स्थापित कराया जाय व ध्वंनि विस्तारक यंत्र से राष्ट्रीय गीत प्रसारित किया जायेगा। इस अवसर पर नगर मजिस्टेªट रत्नाकर मिश्रा, उपजिलाधिकारी सदर राकेश पटेल, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका संजय शुक्ला सहित तमाम समाजसेवी उपस्थित रहे।

Related

UP 7065680662087753852

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item