स्वतंत्रता दिवस को मरीजों मंे फल-दूध बांटेगा यमदग्निपुरम् युवा सुधार संस्था
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_654.html
जौनपुर। यमदग्निपुरम् युवा सुधार संस्था की बैठक प्रधान कार्यालय रूहट्टा पर हुई जिसकी अध्यक्षता संस्थाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव एवं संचालन संस्थापक बाबाधर्मपुत्र अशोक ने किया। इस मौके पर निर्णय हुआ कि पूर्व की भांति इस बार स्वतंत्रता दिवस को जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं तीमारदारों को दूध, फल, मिष्ठान वितरित किया जायेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूबे के कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव होंगे। बैठक में जाफर अहमद जाफरी, डा. मो. शमीम अहमद, श्याम रतन श्रीवास्तव, विनय कुमार, सरोज कुमार, मनीष कुमार, रीतेश सिंह, विजय जयहिन्द, संतोष लाल, प्रशांत पंकज, केके फौजी, कमलेश यादव, बाल मुकुन्द चौरसिया, राकेश श्रीवास्तव साधु, आशीष श्रीवास्तव, अंकुर श्रीवास्तव, क्षितिज श्रीवास्तव, अम्बर श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

