aajtaktimes

सपा, भाजपा बिगाड़ रहे हैं प्रदेश का भाईचारा: सर्वेन्द्र

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। विधानसभा जैदपुर, के सिद्धौर में बहुजन समाज पार्टी के
कैडरकैम्प को सम्बोधित करते हुए जोन कोआर्डिनेटर सर्वेन्द्र अम्बेडकर ने
कहा कि सपा, भाजपा के लोग आपसी भाईचारा के महौल को बिगाड़ कर खून-खराबा की
राजनीति करके सत्ता में बने रहना चाहते हैं। इसलिये एक साजिश के तहत
भाजपा के लोग गौरक्षा के नाम पर देश में दलितों एवं मुस्लमानों पर बर्वर
अत्याचार कर रहे हैं। उनको सार्वजनिक रूप से अपमानित किया जा रहा है, तथा
संविधान में मिले अधिकारों में कटौती करके कमजोर किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी दलित प्रेम दिखाने का नाटक करके 2017 के चुनाव में
उत्तर प्रदेष में दलितों का वोट लेने के लिये नौटंकी कर रहे हैं, जबकि
प्रामोशन में आरक्षण बिल लोक सभा में आज तक पास नहीं कराया। इससे स्पष्ट
साबित होता है, कि भाजपा के लोग झूठ बोलकर उनके घरों में खाना खाने का
नाटक करते हैं। और उनको रोजी-रोटी, शिक्षा-सुरक्षा सम्मान एवं रोजगार
देने के लिये कोई कार्य योजना नहीं बनाये हैं, कमर तोड़ मंहगाई, आतांकवाद,
भ्रष्टाचार जैसी गम्भीर समस्या से हर वर्ग त्राहि-त्राहि कर रहा है।
उत्तर प्रदेश की जनता सपा और भाजपा के झूठ जंगल राज, गुन्डाराज,
माफियाराज से छूटकारा पाना चाहती है। इसके लिये सर्व समाज के लोग 2017
में बहन मायावती को मुख्यमंत्री बनाने का मन बना चुकी है। जिससे सपा,
भाजपा के लोग बसपा को रोकने के लिये अन्दर-अन्दर आपस में मिलकर जाति धर्म
के आधार पर लोगों को बॉटकर अपनी-अपनी कुर्सी बचाने में लगे हैं। उमड़े हुए
विशाल जन समूह को सपा, भाजपा के अफवाहों से सावधान करते हुए पार्टी के
संगठन को गांव-गांव मजबूती से तैयार करके आपस में भाईचारा बनाने का आवाहन
किया है। विशिष्ट अतिथि विजय कुमार मण्डल जोन कोआर्डिनेटर ने कहा कि
प्रदेश की जनता हत्या बलात्कार लूट राहजनी जैसे संज्ञीन मामलों से कांप
रही है। किसान, छात्र, अधिकारी कर्मचारी, व्यापारी,  सपा के गुन्डे
माफियाओं से भयभीत हैं, उससे छूटकारा पाने के लिये बहन जी की तरफ आषा भरे
नजरो से जनता देख रही है। जैदपुर विधानसभा की प्रत्याशी मीता गौतम ने आज
कैडर कैम्प में सपा-भाजपा को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए एवं उमड़े हुये
विशाल जल समूह एवं नव जवानों के उत्साह को बढ़ाते हुए बहुजन समाज पार्टी
में ही दलितों, पिछड़ो, मुस्लमानों का मान-सम्मान सुरक्षित है, अन्य दल इन
लोगों को गुमराह करके चुनाव के समय झूठे वादें करके सरकार बनाने क बाद
भूल जाते हैं, सपा सरकार में हुए दंगों से विशेष रूप से मुस्लिम समाज के
लोग सपा के गुन्डे-माफियाओं से दहशत में हैं। बसपा में शामिल होने वाले
पीस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मो. सलीम, अपने सैकड़ों साथियों के साथ व
सपा छोड़कर शाकिर अली, रिजवान, नसरूद्दीन, जमात बाबा, सगीर अंसारी,
निजामुद्दीन, नसीर कुरैषी, रिहान कुरैशी, बाबू कुरैशी, मो. मोनिस, रईस
खां, इसराइल, आदि सैकड़ों लोगों ने व जे.के. चौरसिया अपने दर्जनों साथियों
के साथ भाजपा छोडकर बसपा में शमिल हुए सभी का मुख्य अतिथि सर्वेन्द्र
अम्बेडकर ने माला पहनाकर स्वागत किया । इस मौके पर प्रमुख रूप से मण्डल
अध्यक्ष इक्ष्वाक मौर्य, मण्डल महासचिव आरपी गौतम एडवोकेट, मण्डल महासचिव
दिग्विजय सिंह गौतम, मण्डल अध्यक्ष सहिद अली मंसूरी, महासचिव विक्रम
गौतम, डीडीसी उमेश मिश्रा, मंगल प्रसाद, अनिल राव, साहब शरण वर्मा, राकेश
कुमार रावत, रामलखन गौतम, सतगुरू प्रसाद, आदि लोग काफी संख्या में मौजूद
रहे।

Related

UP 1821405060034273970

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item