aajtaktimes

कौशाम्बी में रोडवेज़ बस ने शिक्षक को रौंदा , दर्दनाक मौत

अशोक केसरवानी
कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के कशिया में NH-2 हाइवे पर बाइक से घर की ओर जा रहे एक शिक्षक को तेज रफ़्तार रोडवेज बस ने टक्कर मार दी जिसमे बाइक सवार शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक शिक्षक नजदीक के गांव बिदनपुर का रहने वाला था। सुचना पर पहुचे परिजन एवं ग्रामीणों ने अधिकारियो को बुलाने मुआवज़ा देने एवं आरोपी बस को पकड़ने को लेकर नेशनल हाइवे को जाम कर दिया। मौके पर पहुची कोखराज पुलिस ने लोगो को समझाने का बहुत प्रयास किया। आक्रोशित भीड़ को काबू करने के लिए एएसपी और कई थाने की पुलिस मौके पर पहुची। सिराथू एसडीएम् के आश्वासन पर लोगो ने जाम समाप्त किया। और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।कोखराज थाना क्षेत्र के बिदनपुर गांव में एक स्कूल के शिक्षक प्रवेश विश्वकर्मा 15 अगस्त की तैयारी को लेकर सामान खरीदकर वापस घर लौट रहे थे कशिया पेट्रोल पम्प के पास जैसे ही बाइक मुड़ी रोडवेज बस ने शिक्षक की बाइक में टक्कर मार दी जिससे प्रवेश के सर पर गंभीर चोट आई जिसमे उसकी मौत हो गई। मौत की सुचना जैसे ही परिजनों को हुई रोते बिलखते परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुचे और हंगामा शुरू कर दिया। आक्रोशित लोगो ने चक्का जाम कर दिया। भारी मात्रा में पहुची पुलिस फ़ोर्स ने लोगो को काबू किया और एस डी एम् के समझाने पर  लोगो ने जाम समाप्त कर दिया ।एस डी एम् सिराथू ने मृतक शिक्षक के परिजनों को आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता एवं जमीन के पटे का आश्वासन दिया ।

Related

UP 201253937887213551

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item