aajtaktimes

वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश की अग्रणी समाजसेवी संस्था युवा प्रगति सामाजिक
संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने स्वतन्त्रता दिवस की पूर्व संध्या
पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। बंकी, बाराबंकी में कई स्थानों
पर वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया जिसमें फलदार वृक्षों का रोपण किया
गया। इस कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे एवं
समाज के लिए समर्पित होकर वृक्षारोपण कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
इस मौके पर संस्था अध्यक्ष फराज अहमद खान ने कहा कि युवाओं द्वारा
वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रमों को किये जाने से समाज में वृहद स्तर पर यह
संदेश देने की कोशिश है कि आने वाली पीढ़ी स्वयं अपने लिए आक्सीजन जैसी
महत्वपूर्ण चीज का इंतजाम करें एवं पर्यावरण को हरा भरा बनाने का संकल्प
लें। बंकी स्थित सैनी मार्केट में सदस्य जीशान कुरैशी के कार्यालय पर
आयोजित इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजसेवी शेख रोमान
सिद्दीकी मीडिया प्रभारी फरहान अंसारी, युवा प्रदेश सचिव अंकुर यदुवंशी,
साईं शर्मा, दीपक श्रीवास्तव, जीशान कुरैशी, तल्हा इसहाक, विनोद सैनी,
अरविन्द सैनी, ललित मौर्या, अनुज सैनी इत्यादि सदस्य एवं पदाधिकारी
उपस्थित रहे।

Related

UP 6477647483105132352

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item