aajtaktimes

लावारिश, अनाथ व गुमशुदा बच्चों के लिये चला ‘आपरेशन मुस्कान

जौनपुर। लायन्स क्लब द्वारा लावारिश, अनाथ व गुमशुदा बच्चों को परिवार से मिलाने हेतु ‘आपरेशन मुस्कान‘ अभियान चलाया गया। जुलाई माह से जारी इस अभियान की समीक्षा व जागरूकता हेतु संगोष्ठी हुई जहां संस्थाध्यक्ष अजय आनन्द ने कहा कि बच्चे हमारे देश के भविष्य होते हैं, इसलिये बच्चों को अच्छी शिक्षा-दीक्षा देनी चाहिये। जो बच्चे किसी कारणवश परिवार से बिछड़ गये हैं, हमें उन बच्चों को परिवार से मिलाकर बच्चों का भविष्य सवारना चाहिये। कार्यक्रम संयोजक सै. मो. मुस्तफा ने बताया कि संस्था के सदस्य लावारिश, अनाथ व गुमशुदा बच्चों को परिवार से मिलाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे बच्चों को मिलने के सम्भावित स्थल, ईंट भट्ठे, ढाबे, रेलवे, बस स्टेशनों, होटल, औद्योगिक क्षेत्र, धार्मिक स्थल, विशेष दिनों में लगने वाले मेलों, शरणार्थी की झुग्गी-झोपड़ी, भीख मांगने वाले बच्चों के मिलने की सम्भावना रहती है। इस अवसर पर डा. क्षितिज शर्मा, मनोज चतुर्वेदी, रवि श्रीवास्तव, महेन्द्र नाथ सेठ, संदीप गुप्ता, रेनू आनन्द, मधु चतुर्वेदी, मिदहत फातमा, सुधा रानी, संगीता गुप्ता, प्रिति श्रीवास्तव, सुषमा त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित रहे। संचालन सचिव डा. शिवानन्द अग्रहरि ने किया।

Related

UP 3724262375536425749

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item