जौनपुर में विहिप कार्यकर्ताओं ने मनाया अखण्ड भारत दिवस
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_112.html
जौनपुर। विश्व हिन्दू परिषद के बैनर तले अखण्ड भारत दिवस कार्यक्रम बीते 14 अगस्त से लगातार विभिन्न प्रखण्डों एवं ब्लाकों पर हो रहा है। इसी क्रम में बक्शा क्षेत्र के सरायलोका एवं जफराबाद क्षत्र के दरीबा में स्थित विद्यालय में कार्यक्रम हुई जिसकी अध्यक्षता क्रमशः सभाजीत यादव व अनिरूद्ध मौर्य और संचालन उमा प्रकाश शुक्ल व राम अवध ने किया। जिला संगठन मंत्री मनोज मिश्र, जिलाध्यक्ष राकेश चन्द दूबे एवं नगर अध्यक्ष दिनेश सिंह की उपस्थिति में कार्यक्रम की शुरूआत में सर्वप्रथम अखण्ड भारत के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन किया गया। तत्पश्चात् मनोज मिश्र ने कहा कि प्राचीन भारत के अखण्ड स्वरूप को हमारे पूर्वजों ने अपने पुरूषार्थ से ईरान से लेकर श्रीलंका तक स्थापित किया था। कालान्तर में भारतवर्ष को खण्डित करने का काम आक्रमणकारियों ने किया और हमारे देश को 24 टुकड़ों में विभक्त कर दिया। अंग्रेजों ने भारत-पाकिस्तान का 24वां बंटवारा किया। वर्मा, भूटान, ईरान, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, म्यामार इत्यादि देशों का बंटवारा करके उन्होंने भारत के भौगोलिक क्षेत्रफल को 85 लाख वर्ग किमी से घटाकर 35 लाख वर्ग किलोमीटर कर दिया। आज जनपद के केराकत में पाकिस्तान जिन्दाबाद का नारा लगाकर एक मदरसे ने हम भारतीय नौजवानों के पुरूषार्थ को ललकारने का काम किया है। इस घटना से स्पष्ट परिलक्षित होता है कि भारतवर्ष के अन्दर राष्ट्र विराधी ताकतें फिर से सिर उठा रही हैं। ऐसे राष्ट्रविरोधियों पर शासन कड़ी कार्यवाही करके इन पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा चलाये। इस अवसर पर शिव आसरे सिंह, प्रवेश गुप्ता, शीतला प्रसाद गिरि, साहब लाल, प्रवेश, कमलेश, मनीष जायसवाल, रघुवंश यादव, जयराम गौतम, ललई राम, लालचन्द्र शर्मा, शोभनाथ विश्वकर्मा, राजवीर सरोज, रविन्द्र यादव, संजय जायसवाल, रतन लाल, स्वत्रंत सिंह सहित तमाम कार्यकताओं की उपस्थिति रही।

