भाजपा जिला महामंत्री के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_899.html
बाराबंकी। सपा सरकार की मनमानी से प्रदेश की जनता पूरी तरह से त्रस्त है
हर तरफ गरीब जनता दबंगो के आतंक से परेशान हो गयी है। न्याय के नाम पर
गरीबों का शोषण किया जा रहा है। उक्त बात जिले के भाजपा के महामंत्री
सतीश शर्मा ने विधानसभा क्षेत्र दरियाबाद के ग्राम अलियाबाद से निकाली
गयी तिरंगा यात्रा के दौरान कही। उन्होने कहा कि जब से केन्द्र में भाजपा
की सरकार बनी है और कुर्सी पर प्रधानमंत्री के रुप में नरेन्द्र मोदी
बैठे हैं। तब से पूरे देश में उन्होने जन कल्याणकारी योजनाएं चलायी हैं।
जिसका लाभ सीधे पूरी देश की जनता को मिल रहा है। उन्होने कहा कि इन्ही
योजनाओं के दम पर आज उत्तर प्रदेश में भाजपा की लहर चल रही है और आगामी
विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बननी तय है। श्री शर्मा ने कहा कि
प्रदेश की कानून व्यवस्था इतनी बदत्तर हो चुकी है कि गरीब लोगों को न्याय
पाने के खातिर दर्जनों बार थाने से लेकर जिला मुख्यालय तक अधिकारियों के
चक्कर काटने पड़ते हैं उसके बाद भी उनको न्याय नही मिलता है। इससे पूर्व
श्री शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मोटर
साइकिलों पर तिरंगा लगाकर भारत माता के जयकारे बोलते हुए रैली निकाली।
रैली अलियाबाद, नियामतगंज, रसूलपुर कला, बेलहरी, अलियाबाद इन स्थानो पर
तिरंगा का जनजागरण हुआ। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मीकांत मौर्या,
सांसद प्रतिनिधि रामअछवर लोधी, संदीप त्रिपाठी, आनन्द अवस्थी, महेश
गुप्ता, विजय शंकर वर्मा, रामकुमार रावत सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।