aajtaktimes

दसनाम गोस्वामी समाज ने राष्ट्रपति डा. गिरि का मनाया जन्मदिवस

जौनपुर। अखिल भारतीय दसनाम गोस्वामी समाज द्वारा भारत के चौथे राष्ट्रपति डा. वीवी गिरि का 122वां जन्मदिवस गिरधारी शिक्षण संस्थान में मनाया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि चिकित्साधिकारी डा. उमाकांत गिरि ने कहा कि डा. गिरि अपनी पढ़ाई के समय में श्रमिकों के हितों को देखते हुये आंदोलन में कूद पड़े थे। स्वतंत्रता के बाद महात्मा गांधी ने उन्हें देश आंदोलन में अपने साथ ले लिया जो बाद में चलकर देश के राष्ट्रपति बनाये गये। उनके कार्य को देखते हुये वर्ष 1975 में उन्हें भारत रत्न से नवाजा गया। इसी क्रम में शिव प्रकाश गिरि एडवोकेट, प्रमोद गिरि, कार्यक्रम अध्यक्ष भोलानाथ गिरि एडवोकेट, सुनील गिरि, युवा जिलाध्यक्ष दीपक गोस्वामी सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त करते हुये श्री गिरि के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन तेज बहादुर गिरि एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर बृजभूषण गिरि, मंगला गिरि, लालजी चौहान, अरूण प्रजापति, अजय गिरि, सुनील गिरि, बृजेश गिरि, काशीनाथ गिरि, रामवीर गिरि, तीर्थराज गिरि, दीपक सिंह, मनोज मौर्य आदि उपस्थित रहे। अन्त में प्रमोद गिरि ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार जताया।

Related

UP 6510383394701912075

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item