भाजपाजनों ने 3 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टेªट में किया प्रदर्शन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/3_11.html
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी हाईकमान के निर्देश पर जनपद के कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को 3 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टेªट में जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद महामहिम राज्यपाल के नाम सम्बोधित मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि नगर मजिस्टेªट रत्नेश मिश्र को सौंपा। इसके पहले धरनास्थल पर आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुये वक्ताओं ने कहा कि बुलन्दशहर में हुई दर्दनाक घटना की सीबीआई जांच होनी चाहिये। अपराधी, अराजक व दरिंदगी करने वालों को गिरफ्तार किया जाय। हाइवे पेट्रोलिंग को बढ़ावा दिया जाय। डायल 100 सहित अन्य सूचना की तकनीकी पर सजगता बरती जाय। सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय एडवोकेट एवं संचालन डा. अजय सिंह ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक बांके लाल सोनकर, अशोक श्रीवास्तव, संतोष आर्य, पुष्पराज सिंह, रामसिंह मौर्य, पीयूष गुप्ता, पंकज जायसवाल, इं. कृष्ण कुमार जायसवाल मुन्नू, नागेन्द्र शर्मा, नरेन्द्र उपाध्याय, लाल प्रकाश पाल, राजदेव यादव, दीनानाथ निषाद, संतोष गुप्ता, सरिता तिवारी, राजीव केशरी, मंजू उपाध्याय, सुरेन्द्र विक्रम सिंह, राम आसरे सोनकर, रमेश चन्द्र जायसवाल, दिनेश चन्द्र जायसवाल, घनश्याम सेठ, डा. अमरनाथ मिश्र, शिव कुमार जायसवाल, साहब लाल कन्नौजिया, आशीष जायसवाल, विजय प्रकाश तिवारी, राम स्वारथ बिन्द, श्रीमती किरन श्रीवास्तव, मिलन श्रीवास्तव, राज जायसवाल, अजय मिश्र, मुकेश चौहान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

